बखिरा। क्षेत्र के बैदौली चौराहे के पास कुछ लोगों ने कोचिंग से लौट रहे एक छात्र की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस मामले में चारा आरोपियों पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बनौली गांव के निवासी प्रेमचंद ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा ऋषिकेश 29 फरवरी को सुबह सात बजे कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। बेटे के बैदौली चौराहे के निकट पहुंचने पर पुरानी रंजिश की वजह से प्रमोद ने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे को जातिसूचक गाली दी। विरोध करने पर उसे लात-घूसा व लाठी-डंडे से मार-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रमोद व साहिल निवासीगण गड़चंदनी, पड़री, बखिरा व अन्य दो लोगों के खिलाफ मारपीट, एससी एसटी में केस दर्ज कर लिया है।