फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उरर्वक की एक दुकान निलंबित, पांच दुकानदारों को नोटिस

Wed, 11 Sep 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम के नेतृत्व में कृषि अधिकारियों की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उर्वरकों की गुणवत्ता और कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर बुधवार को तीनों तहसीलाें में एसडीएम के नेतृत्व में कृषि अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। इस दौरान 23 दुकानों की जांच की गई, जिनमें पांच दुकानदारों को नोटिस दिया गया और एक दुकान को निलंबित किया गया।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि तीनों तहसील पर एसडीएम और कृषि अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर उर्वरकों की गुणवत्ता व कालाबाजारी रोकने के लिए छापा मारा गया। एसडीएम खलीलाबाद और उप कृषि निदेशक को तहसील खलीलाबाद क्षेत्र एवं एसडीएम मेंहदावल और भूमि संरक्षण अधिकारी को तहसील मेंहदावल क्षेत्र और एसडीएम धनघटा और जिला कृषि अधिकारी को तहसील धनघटा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा जनपद में कुल 23 प्रतिष्ठानों में छापा मारा गया।
विज्ञापन

उर्वरकों के सात नमूने एवं बीज का एक नमूना लिया गया। कुल पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया और एक प्रतिष्ठान पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें