संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि नियाज अहमद निवासी ग्राम कौलही थाना नौतनवा जिला महराजगंज ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र इसरार अहमद ट्रक पर खलासी का कार्य करता था। 9 दिसंबर को वाहन स्वामी रामअशीष यादव के कहने पर चालक सत्यम के साथ महोबा से गोरखपुर आ रहा था। 2 बजे रात में ग्राम मीरगंज थाना खलीलाबाद पहुंचने पर ट्रक में कुछ खराबी आ जाने से ट्रक खड़ा हो गया। चालक सत्यम यादव नीचे उतरकर चेक कर रहा था। उनका पुत्र इसरार ट्रक में बैठा था कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक तेजगहत टक्कर मार दी। इसरार अहमद को काफी गंभीर चोटें आईं। लोगों के मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। डाॅक्टर ने जांच के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बीआरडी परिसर में इमरजेंसी के डाॅक्टर ने देखते ही इसरार अहमद को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद