फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव में मारपीट हुई। पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता सुधा देवी ने तहरीर दी कि 21 दिसंबर को शाम 4 बजे उनके पति रामचंदर यादव खेत से आ रहे थे। विपक्षी जितेंद्र, राजेंद्र, संगीता उन्हें लाठी-डंडों से मारने लगे। वह बेटी व बेटे के साथ बीच बचाव करने लगी तो उन्हें भी मारने लगे। उसी समय कमोखर का विशाल आ गया और ईंट से हमला कर दिया। उनके पति बेहोश हो गए। विपक्षियों ने अन्य सभी को भी काफी मारापीटा और धमकी देते हुए दरवाजे पर आ गए तथा घर में घुसकर मारापीटा। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें