फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 2.82 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर

Thu, 06 Mar 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। ब्लाॅक सभागार बेलहर में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा प्रधानों की एक बैठक हुई। इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजवित्त, चौदहवां वित्त, स्वच्छता कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए आए हुए कुल दो करोड़, 82 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। एमएलसी प्रतिनिधि सुरेंद्रनाथ चौबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए स्मार्ट गांव की तर्ज पर कार्य कर रही है। गांव के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी सहयोग लिया जाए। खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने कहाकि क्षेत्र के गांवों का विकास कार्य तेजी से कराया जाएगा। एडीओ पंचायत पंकज सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, पिंगल सिंह, देवेश गोस्वामी, सौरभ चौधरी, सुशील सिंह, अकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव, श्रवण कुमार यादव आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें