फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के लिए निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ब्लॉक पौली के तिलकूपुर गांव में मां दुर्गा के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को मूर्ति का नगर भ्रमण हुआ। मुख्य यजमान श्याम सुंदर और ग्राम वासियों की मौजूदगी में आचार्यों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। गाजे-बाजे और घोड़े के साथ यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरी। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आचार्य महेंद्र और कृष्ण कुमार ने यात्रा का उद्देश्य बताया। इसका मकसद प्रतिमा को अन्य मंदिरों तक पहुंचाना और लोगों को दर्शन कराना था। यह यात्रा तिलकूपुर मंदिर से रोसया बाजार और अन्य गांवों से होकर मंदिर परिसर लौटी। इस अवसर पर बबलू पाल, संतोष पाल और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें