फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 2027 में प्रचंड बहुमत से पार्टी को जिताने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। भाजपा के बूथ अध्यक्षों की बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू कराएं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किसान, गरीब और मजदूरों को तमाम योजनाओं के जरिए आगे बढ़ाने का कार्य किया है। धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि बूथ लेवल के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। हर बूथ पर पार्टी मजबूत हो इसके लिए अध्यक्षों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमर राय, साधु यादव, गणेश पांडेय, कपिल देव कनौजिया, मंडल अध्यक्ष सरोज नंदनी, ओमप्रकाश राय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें