फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आमी नदी में मछली पकड़ने गए व्यक्ति की डूबने से मौत

Thu, 14 Aug 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर चौकी स्थित ग्राम मोहम्मदपुर कठार आमी नदी में मछली पकड़ने गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मगहर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि ग्राम मोहम्मदपुर कठार निवासी कपिल निषाद (55) पुत्र खुद्दुर बृहस्पतिवार को सुबह लगभग आठ बजे गांव के नजदीक स्थित आमी नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछली पकड़ने के दौरान वह नदी में उतरे और मछली पकड़ने वाले धागे में पैर फंस जाने के कारण पानी में डूबने से मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर परिज नों के शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें