फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध कट पर लगवाई लोहे का स्थायी रेलिंग

Sat, 20 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने शनिवार को हाईवे के अवैध कट पर लोहे की स्थायी रेलिंग लगवाई। प्रभारी यातायात परमहंस व अन्य यातायात कर्मियों ने डीघा से बरदहिया बाजार तक अवैध कट को स्थायी रेलिंग लगाकर बंद कराया। साथ ही साइन बोर्डों को साफ कराया। टीम ने यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया। भारी वाहन, ट्रैक्टर ट्राॅली पर रिफ्लेक्टर लगवाए। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवरस्पीड में न चलाने के बारे में बताया। उन्हें अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें