फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चलती बाइक में लगी आग, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान

Wed, 26 Jul 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा कला चौराहे के पास की घटना।
विज्ञापन
- बलरामपुर से बिहार जा रहे थे कपड़ा व्यवसायी
विज्ञापन

- लोगों के शोर मचाने पर ब्रेक लेकर बाइक से कूद की बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरा के पास मंगलवार की सुबह नौ बजे चलती बाइक जनने लगी। चालक ने कूद कर किसी तरह जान बचाई। राहगीर और आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर कांटे चौके पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
बिहार के सीतामढ़ी निवासी 27 साल के नागेंद्र पुत्र नथुनी कपड़ा व्यवसायी हैं। वह नई बाइक से बलरामपुर रोजगार के सिलसिले में गए थे। बलरामपुर से बाइक से वापस बिहार जा रहे थे। हाइवे पर टेमा के पास चलती बाइक में पीछे आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना देखकर राहगीरों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया और बाइक करीब डेढ़ किलोमीट आगे पिपरा तक पहुंच गई। उस दौरान बाइक में आग तेज हो गई और राहगीर शोर मचाते रहे। बाइक चालक ने उनकी बात पर ध्यान दिया। उसने ब्रेक लेकर बाइक से कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें