फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दंपती की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मासूम को देखकर मायूस हो रहे लोग

Sun, 05 Nov 2023 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गीडा के पास हुए सड़क हादसे में मृतक के बारे में जांच करते पुलिसकर्मी और लगी भीड़।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से खलीलाबाद के सरैनी गांव निवासी बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। इस हादसे में डेढ साल की बेटी बाल-बाल बच गई। दंपति की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता, भाई, मां व दादी तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। दंपति की मौत से डेढ़ साल की बेटी की परवरिश और भाई की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? इसकी चर्चा गांव में लोग करने लगे। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत रिशांक पांडेय उर्फ प्रिंस (27) पत्नी प्रीति पांडेय (25) और डेढ़ साल की बेटी लीसा के साथ बाइक से गोरखपुर के उनवल थाना क्षेत्र के पकड़ी दामोदर में ससुराल जा रहे थे। गीडा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी को मामूली चोट लगी।
दुर्घटना की सूचना गीडा पुलिस ने रिशांक के परिजनों को दी। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता दिनेश पांडेय उर्फ नेता अपने छोटे बेटे शिवांक पांडेय, माता सुधा पांडेय और दादी नर्वदा पांडेय संग तत्काल गीडा थाना पहुंचे। वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गए। रिशांक पांडेय ही घर के कमाऊ पूत थे। पिता दिनेश पांडेय किसान हैं। छोटा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसकी जिम्मेदारी रिशांक पर ही थी। गांव में यही चर्चा थी कि डेढ़ माह की बेटी लीसा की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? इसके साथ ही छोटे भाई की तैयारी का खर्च कौन उठाएगा। लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

00
अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर दी श्रद्धाजंलि
न्यायालय के कर्मचारी रिशांक पांडेय व पत्नी की सड़क हादसे में मौत की सूचना न्यायालय पहुंची तो अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में शोक की लहर दज्ञैड़ गई। अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि रिशांक पांडेय बहुत ही मिलनसार और मेहनती थे। इस मौके पर सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, जनपद बार महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, सोनू पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, आनंद कुमार, सौरभ गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें