संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंगेरा मगेरा गांव के सिवान स्थित काली मंदिर के पास रविवार को घायल अवस्था में एक मोर पहुंच गया। पुजारी ने आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीण घायल मोर को रामसूरत के घर लेकर आए और पानी पिलाया। इसके साथ ही डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दारोगा अभिलाष घायल मोर को पशु अस्पताल उपचार के लिए लेकर ले गए। संवाद