धनघटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी के खिलाफ धनघटा पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने धनघटा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि निकट गांव के एक युवक से एक वर्ष पूर्व से फोन पर बातचीत होती थी। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया। पिछले 24 दिसंबर की शाम युवक ने फोन पर अयोध्या चलने के लिए बुलाया। फोन से बात होने के बाद युवती घर से निकलकर गांव के एक मंदिर पर पहुंची। वहां पहले से मौजूद युवक उसे लेकर अयोध्या जाने के लिए निकला। रास्ते में युवक के तीन चार दोस्त भी अयोध्या जाने के लिए वाहन में बैठ गए। इस दौरान जब युवती ने युवक से शादी की बात की तो युवक शादी करने से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।