फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में बुजुर्ग की मौत, औरहिया मंझरियां गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में बुजुर्ग की मौत, औरहिया मंझरियां गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। औरहिया मंझरियां में शनिवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
एसओ अजय सिंह ने बताया कि औरहिया मंझरियां निवासी 62 वर्षीय रामदौड़ की शनिवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित की पत्नी रामरती ने लिखित दिया है कि पति शुक्रवार की शाम को साइकिल से कहीं गए थे। वापस लौटते दौरान दरवाजे पर साइकिल लेकर चारपाई पर गिर पड़े और उनके अंदरूनी अंग में चोट लग गई। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर लोग मेंहदावल सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खलीलाबाद ले जाते दौरान रास्ते में ही वृद्ध रामदौड़ की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। वहीं, गांव में चर्चा है कि मामला आपसी मारपीट का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें