फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
कथा में पहुंचे श्रद्धालु।
विज्ञापन
संतकबीरनगर (वि.)। जनपद के पुरानी पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति और श्रद्धा के इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी और सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव भी मौजूद रहे। कथा के दौरान डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक गोरखनाथ मिश्रा एवं उनकी संगीत टोली का अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया। अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने आयोजकों को सहयोग राशि भी भेंट की और कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन चरित्र संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा पुंज है और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता व शांति का संदेश जाता है। इस दौरान सुभाष तिवारी, बद्री तिवारी, प्रवीण उपाध्याय, आनंद ओझा और शंकर यादव समेत भारी संख्या में डॉ. चतुर्वेदी के समर्थक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। छठवें दिन की इस कथा और भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें