फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शराब के नशे में धुत युवक ने बाइक जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने बड़े भाई से कहासुनी होने के बाद अपनी बाइक में आग लगा दी। इससे अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की मानें तो गांव का एक युवक हर दिन शराब के नशे में होता है। उसकी परिवार में ही रविवार को कुछ अनबन हुई थी। मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने डायल 112 को बुलाया तो समझौता हो गया। फिर युवक ने सोमवार को दिक्कतें शुरू कर दी। वह गांव के ही कुछ दोस्तों के साथ शराब पीकर घर आया और झगड़ा करने लगा। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने किसी की नहीं सुनी और अपनी बाइक में दिन के करीब 3:00 बजे आग लगा दी। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। चौकी प्रभारी पौली वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची तब तक वह फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें