फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में दिखेगी राजधानी की झलक...लग रहे झूमर

Sat, 24 Aug 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी लाइटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को आकर्षक लुक देने के लिए राजधानी मॉडल की तर्ज पर झूमर लाइट लगाए जाने की शुरूआत हुई है। पहले चरण में मेंहदावल बाईपास क्षेत्र में लाइटें लगाई जा रही है। इसके बाद शहर में भी ये लाइटें लगाई जाएंगी, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी। पालिका प्रशासन शहर को आकर्षक लुक देने में जुटा है।

शहर के मेंहदावल बाईपास के विकास के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत चौराहे पर फव्वारा बन रहा है, जबकि पाथ-वे का निर्माण भी कराया गया है। अब यहां पर राजधानी की तर्ज पर झूमर लाइटें लगाने की शुरूआत हुई है। सड़क की दोनों पटरियों पर लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे यहां की रौनक बढ़ गई है। प्रथम चरण में मेंहदावल बाईपास पर लाइटें लगाने के साथ ही शहर में भी झूमर लाइटें लगाने की योजना है। इसके जरिए शहर को आकर्षक लुक देने में पालिका प्रशासन जुटा हुआ है। इसके साथ ही शहर में अन्य आकर्षक लाइटें लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास चौराहे के विकास के लिए भी उठाए गए हैं कदम
शहर के मेंहदावल बाईपास पर विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।यहां पर कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया है। अब यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। साथ ही ओवरब्रिज के नीचे रंगाई- पुताई कराई जा रही है। पेयजल के लिए निजी व्यवस्था के तहत वाटर कूलर भी लगा दिए गए हैं। शहर के निवासी रमेश चंद्र, बालकेश आदि ने कहा कि मेंहदावल बाईपास पर लगाई जा रही झूमर लाइटें आकर्षण का केंद्र बन गई है। शहर में लाइटेें लगने के बाद यहां आने वाले लोगों को शहर नए लुक में दिखेगा।

शहर के मेंहदावल बाईपास पर झूमर लाइटें लगाई जा रही है। इसके साथ ही शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लाइटें लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
- अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें