फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मालगाड़ी के आगे कूद कर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच जोरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह मालगाड़ी के आगे कूद कर युवती ने जान दे दी। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और नवीन मंडी चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदरहिया बाजार चौकी इंचार्ज कृष्ण मोहन राव ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवती ने मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। युवती की उम्र 19 वर्ष आंकी गई। युवती ने हरे रंग की सलवार-समीज और दुपट्टा पहने थी। उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 72 घंटे बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें