फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझी सेटलिंग टैंक युवती के मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। छह दिन पूर्व रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में मिली युवती के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, और बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है। अलबत्ता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने की बात बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चलने से युवती के मौत की गुत्थी उलझ गई है।
विज्ञापन

28 मई को रैना पेपर मिल के मुख्य सेटलिंग टैंक में युवती की लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रैना पेपर मिल के प्रबंधक तकनीकी अरुण कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने सोशल मीडिया और पंपलेट के जरिये युवती के शव की शिनाख्त कराए जाने की कोशिश की। इसके अलावा आसपास के जनपदों में भी युवती की फोटो भेजकर पहचान कराने में मदद मांगी, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। 72 घंटे बीत जाने के बाद बृहस्पतिवार को दो डॉक्टरों के पैनल से युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती को करंट लगने की बात बताई गई है, जबकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से रिपोर्ट बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है। अब सवाल यह है कि आखिर युवती को करंट कहां और कैसे लगा। घटना स्थल के आसपास करंट लगने की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। युवती की मौत कैसे हुई और करंट यदि बाहर भी कहीं लगा हो तो उसकी लाश को रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में किसने और क्यों फेंका। इसके पीछे क्या वजह है।
विज्ञापन

यह सारे सवाल युवती की मौत के राज से जुड़े हैं, और इसका जवाब अभी पुलिस के पास फिलहाल नहीं है। पुलिस बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह जानने की स्थिति में होगी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर दिया है। युवती की पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की जानकारी जुटाई जाएगी।

रैना पेपर मिल के सेटलिंग टैंक में मिली युवती के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती को करंट लगने की बात बताई गई है, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों ने रिपोर्ट बिसरा सुरक्षित कर दिया गया। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। वैसे पुलिस युवती की पहचान कराए जाने की कोशिश कर रही है। शिनाख्त होने के बाद आगे की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

-सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें