संतकबीरनगर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 641 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने इनसे सात लाख 91 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और यातायात प्रभारी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक कागजात साथ रखने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की है। संवाद