संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के घूरापाली में जमीन विवाद में मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार की है। रामेश्वर तिवारी ने शिकायत पत्र में बताया कि उनके पड़ोसी उनसे व उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 3 जनवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे विपक्षी उनके दरवाजे पर आए और गाली देने लगे। परिवार के विरोध करने पर घर में घुसकर व छतपर चढ़कर मारापीटा। घर में तोड़फोड़ व जानमाल की धमकी दी। फोन करने पर एंबुलेंस आई और घायलों को सीएचसी मेंहदावल ले गई। मां को काफी गंभीर चोट आने की वजह से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाने पर सूचना देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद