संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के चांदीडीहा गांव में सब्जी के खेत में बकरी जाने के विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता चंदा देवी तहरीर दी कि सोमवार 22 दिसंबर को शाम 3 बजे उनके घर पर गांव के ही जगदीश शर्मा एवं उनकी पत्नी व उसके घर के दो बच्चे लाठी डंडा लेकर आए और गाली देने लगे। जगदीश शर्मा की लड़की ने दांत से उनकी अंगुली काट ली। विवाद इसलिए हुआ कि लगभग 2 बजे उसकी कुछ बकरियां उनके घर के सामने साग सब्जी के खेत में चली गई। उसने बकरियों को खदेड़ दिया। उसी बात को लेकर आरोपी दरवाजे पर आकर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।