फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तय सीमा में बचे चंद दिन, अधूरी पड़ी है परियोजनाएं

Sat, 09 Mar 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हर घर जल योजना में मार्च तक पूरे होने है कार्य
विज्ञापन

- कही पानी की टंकी अधूरी तो कहीं पाइप बिछाने का कार्य पूरा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल योजना पहुंचाने की मुहिम सुस्ती की भेंट चढ़ गई है। कई बार तिथि बढ़ने के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आ सकी है। अब मार्च 2024 तक परियोजनाओं को पूर्ण कराना है, लेकिन अब भी कई जगह पर पानी की टंकी अधूरी पड़ी है तो कहीं पाइप बिछाने का कार्य पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान होना पड़ेगा।
शासन ने हर घर स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है। करीब दो साल पहले मिली मंजूरी के बाद तेजी से कार्य शुरू कराए गए हैं। प्रथम और द्वितीय चरण में कुल 471 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन परियोजनाओं का काम पहले अगस्त 2023 में पूरा होना था, लेकिन बाद में समय सीमा बढ़ाकर मार्च 2024 कर दी गई। इसके बाद भी अब भी कई जगहों पर पानी का टंकी का निर्माण ही पूर्ण नहीं हो सका है। इसमें खलीलाबाद विकास खंड के चकदही की परियोजना भी शामिल है। साथ ही आधी अधूरी पाइपलाइन बिछाई गई है। ऐसे में निर्धारित समय में कार्य पूर्ण हो पाना संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


सोलर पैनल से दी जानी है बिजली आपूर्ति
पेयजल परियोजनाओं की खास बात यह है कि यहां बिजली की आपूर्ति सोलर पैनल से दी जानी है। ताकि बिजली न रहने पर भी लोगों को निर्बाध रूप से पानी की आपूर्ति होती रहे। इसके लिए सोलर पैनल लगा दिए गए हैं।

गर्मी में स्वच्छ पानी का खड़ी हो सकती है समस्या
पेयजल परियोजनाओं के पूर्ण न होने से गर्मी के मौसम में पानी का संकट खड़ा हो सकता है। चकदही निवासी रविंद्र कुमार, राम फल आदि ने कहा कि परियोजना अधूरी है। इसे तत्काल पूरा कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन



पेयजल परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए मार्च 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय में परियोजना पूर्ण करें।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें