रोसयाबाजार। महाशिवरात्रि पर पौली में स्थित मंदिर बाबा कुबेरनाथ परिसर में होने वाले जागरण व मेले की तैयारी पूरी हो चुकी है। पौली के महादेवपुर के इस मंदिर में 14 वर्षों से जागरण व मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल रविवार को भी इसका आयोजन होगा। कार्यक्रम क्षेत्र के जनसहयोग से संपन्न होता है। शुरुआत सुबह 10:00 बजे से होगी। कार्यक्रम में मनमोहक झांकी और आध्यात्मिक प्रस्तुति मंच पर होगी। तैयारी के मौके पर चंदू यादव, सुभाष अग्रहरि, उदयराज अग्रहरी, रामजग यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद