फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वन सप्ती देवी मंदिर पर मेला का हुआ आयोजन

Sat, 24 Jan 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जंगल बेलहर में मां वन शक्ति देवी के प्राचीन मंदिर पर लगा मेला-संवाद
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र स्थित जंगल बेलहर में मां वन सप्ती देवी के प्राचीन मंदिर पर शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर विशाल मेले और भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने मां वन सप्ती देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय निवासी मुन्ना राय, अशोक कुमार, राहुल, शिवाजी, महेश आदि के अनुसार यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। घने जंगल के बीच स्थित होने के कारण इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है। प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के पावन पर्व पर यहां भव्य मेला और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। मेले में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का भी सुंदर दृश्य देखने को मिला। बच्चों ने भी मेले में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें