संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के रसहरा गांव में दुकान खोलने के विवाद में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले मेंं पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर लिया है। पुलिस को दिये अपने शिकायत में पीड़ित रवीश निवासी रसहरा ने बताया कि 24 नवंबर को समय 8:30 बजे वह जब दुकान खोलने गए तो पहले से एक ताला टूटा मिला था। जब दूसरा ताला खोलने गया तो पीछे से आकर उन्हें रामदवन उसका बेटा व परिवार के लोग गाली देते हुए मारने-पीटने लगे और जान से मारने की भी धमकी दी। मारपीट के घटना में उनके सिर में काफी चोट लगा है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के रसहरा गांव में हुई मारपीट की घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।