फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रयाग राज स्नान करने गए श्रद्धालु का हार्ट अटैक से निधन

Fri, 16 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के गोविंदगंज गांव के 65 वर्षीय श्रीचंद प्रयागराज स्नान करने गए थे। शुक्रवार सुबह स्नान करने के बाद हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, श्रीचंद मद्धेशिया पत्नी विजयी देवी के साथ प्रयागराज स्नान करने गए थे। शुक्रवार की भोर में ही अपनी पत्नी विजयी देवी और गांव के अन्य लोगों के साथ स्नान कर जैसे ही कपड़े बदलने लगे। उसी समय अचेत होकर गिर पड़े। उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो साथ गए लोग उन्हें अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें