फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी का आरोप लगा तो युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

Sun, 24 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंखे से लटककर जान देने की कोशिश की, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/रोसया बाजार। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह 19 वर्षीय युवती गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटक गई। परिजनों की नजर पड़ी तो फानन-फानन फंदे को काटकर नीचे उतारे। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।युवती पर पड़ोस में रहने वाले शख्स ने चोरी का आरोप लगाया था।
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने नाना के घर चार वर्ष से रहती है। गांव वालों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर 15 दिन पहले शादी थी। शादी में गांव के तमाम लोग शामिल हुए थे। इसमें युवती भी थी। जिस व्यक्ति के घर शादी थी उसका कोई सामान गायब हो गया। उसके तलाश में वह जुटे हुए थे। किसी ने युवती पर सामान चोरी का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आहत होकर युवती रविवार की सुबह नौ बजे कमरे के अंदर अकेली पहुंची। परिवार के सदस्यों से नजर बचाकर दुपट्टा गले में लपेट कर पंखे से लटक गई। इसी दौरान युवती की मौसी कमरे में पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर चिल्ला उठी। शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे और तत्काल दुपट्टे को काटकर युवती को नीचे उतारे। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालौली ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी राहत में नहीं मिलने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
एसओ अनिल कुमार ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें