- पुलिया निर्माण पर खर्च होंगे चार करोड़
- 30 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड सांथा के करदहा में बुद्धा नाले पर पुलिया बनाई जाएगी। इससे बेलहर और सांथा ब्लॉक के करीब 30 से अधिक गांवों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। इसके लिए पीडब्लूडी विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।
पीडब्लूडी के एक्सईएन राकेश पांडेय ने बताया कि विकास खंड सांथा और बेलहर कला की सीमा पर करदहा में बुद्धा नाला गुजरा है। बारिश में नाला उफना जाता है। जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। आमजन की मांग और विधायक की पहल पर बुद्धा नाले पर पुलिया बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया। करीब चार करोड़ की लागत से पुलिया बनाई जाएगी। इसमें वन विभाग की कुछ जमीन है।
वन विभाग से पुलिया निर्माण के लिए एनओसी मांगी गई है। जिस पर वन विभाग ने सहमति जताई है। पुलिया बन जाने से दोनों ब्लॉकों के करीब 30 गांवों के लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी।
डीएफ प्रभाकांत पांडेय ने बताया कि वन विभाग की जो जमीन है। उसके संबंध में पीडब्लूडी की तरफ से पुलिया बनाए जाने की मांग की गई है। जनहित को देखते हुए उच्चाधिकारियाें को पत्र भेजा गया है।