फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया बही, गांव में घुसा पानी

विज्ञापन
धनघटा तहसील क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया बही। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नारायणपुर के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया बही, गांव में घुसा पानी
विज्ञापन

धनघटा। घाघरा नदी की बाढ़ से तबाही बढ़ती ही जा रही है। बुधवार दोपहर नारायणपुर गांव के पास रिंग बांध पर बनी पुलिया पानी के दबाव से बह गई। जिससे नारायणपुर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। उधर, रामपुर- मकदूमपुर बांध पर रामपुर गांव के सामने स्थित पुलिया से रिसाव होने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

नारायणपुर गांव के 200 घरों को बाढ़ के पानी से बचाव के लिए रिंग बांध का निर्माण कराया गया था। गांव के सामने जलनिकासी के लिए उस पर बनाई गई ह्यूम पाइप पुलिया बुधवार को घाघरा नदी के बाढ़ के पानी का दबाव नहीं झेल सकी और बह गई। जिससे तेजी के साथ गांव में बाढ़ का पानी भर गया। गांव में पानी भरने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। उधर, रामपुर-मकदुमपुर बांध पर रामपुर गांव के सामने सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई पुलिया पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। जिस पर बोरी लगाकर सिंचाई विभाग ने बाढ़ का पानी गांव की तरफ जाने से रोका था। मंगलवार शाम पुलिया में लगाई गई बोरी बह गई। ग्राम प्रधान अद्या यादव ने बताया कि पुलिया के रास्ते तेजी के साथ निकलता हुआ पानी खेतों में फैलने के बाद गांव की तरफ बढ़ रहा है। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई, लेकिन कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें