संतकबीरनगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 599 वाहनों से सात लाख 18 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और यातायात प्रभारी ने वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन मिलने पर 599 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7,18,000 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संवाद