फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग के अपहरण के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के एक गांव के युवक की गोद ली हुई बेटी को एक युवक बहला फुसला कर ले गया। ऐसा आरोप लगाकर पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार की बेटी को वर्ष 2012 में गोद लिया था। 26 अप्रैल को रात्रि में नौ बजे उसकी गोद ली गई बेटी (15) को पुरंदरपुर क्षेत्र का रहने वाला युवक बहला फुसला कर ले गया। आरोपी के घर मामले की शिक़ायत करने पर उसके परिजनों ने शीघ्र ही बेटी को वापस देने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद उसकी बेटी वापस नहीं की। दोबारा शिकायत करने पर आरोपी के भाई ने उसे जातिसूचक अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसओ श्याममोहन ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें