नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी, मारने पीटने का मुकदमा दर्ज किया है। मामला चौबीस दिन पूर्व का है। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर में बताया कि 15 अक्टूबर की रात करीब बारह बजे प्रवीन नामक युवक घर में घुस गया। उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे। लड़की के शोर मचाने पर भाग गया। पीड़ित महिला की तहरीर के अनुसार अगले ही दिन उक्त युवक द्वारा उसके पति को अकेला पाकर हमला करके घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद