संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित विधवा महिला के अनुसार वह घर में अकेली थी। यह जान कर आरोपी भूपेन्द्र प्रताप उर्फ गुड्डू अपने पुत्र गौरव उर्फ किशन के साथ घर में घुसकर उन्हें मारने लगा और वह बचाव के लिए कमरे में भागी तो साड़ी पकड़ के खीचें। इससे वह गिर गई और दोनों उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। चीखने-चिल्लाने पर आरोपी उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दिए। संवाद