फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंग्लैंड की नागरिकता... संतकबीर नगर में मदरसा करते हैं संचालित, इस्लामीकरण फैलााने का आरोप- केस दर्ज

Sun, 02 Nov 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

विदेश से मदरसे के लिए फंड एकत्र करते-करते शमसुल हुदा खान द्वारा कुलियातुल बनातीर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी व रजा फाउंडेशन नामक एनजीओ बोलकर व खलीलाबाद में एक मदरसे का निर्माण कराकर उसके माध्यम से विदेशों से फंड एकत्र किया गया है।
विज्ञापन
मौलाना शमसुल हुदा खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की नागरिकता प्राप्त करने के बाद भी प्रदेश के मदरसा शिक्षा परिषद से वेतन लेने तथा जनपद में जमीन लेकर मदरसा बनाने और संचलित करने के मामले में प्रकाश में आए ब्रिटिश मौलाना के खिलाफ छल व विदेशी मुद्रा का दुरुपयोग करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। यह केस मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अपनी तहरीर में लिखा है कि मौलाना शमसुल होदा खान पर मदरसे के लिए बाहर के संस्थानों एवं व्यक्तियों से मिलकर फंड एकत्र करना एवं उसको विभिन्न माध्यमों से मदरसों तक भेजवाना और उसमें अपना कमीशन/दलाली लेना भी प्रकाश में आया है।

विदेश से मदरसे के लिए फंड एकत्र करते-करते शमसुल हुदा खान द्वारा कुलियातुल बनातीर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी व रजा फाउंडेशन नामक एनजीओ बोलकर व खलीलाबाद में एक मदरसे का निर्माण कराकर उसके माध्यम से विदेशों से फंड एकत्र किया गया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड की नागरिकता प्राप्त करके लगातार विदेशों में यात्रा करते हुए भारत में इस्लामीकरण की गतिविधियों को बढ़ाने का मामला भी प्रकाश में आया है।

जांच में प्राप्त तथ्यों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी शमसुल हुदा खान से संबंधित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम मुबारकपुर आजमगढ़, शमसुल हुदा खान द्वारा संचालित मदरसा कुलियातुलं बनातीर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी गर्ल्स मदरसा व एनजीओ कुलियातुल बनातीर रजविया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी व रजा फाउंडेशन की विस्तृत जांच कराते हुए दोनों मदरसों व एन जीओ की मान्यता निरस्त कर संबंधित विभाग द्वारा इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।

कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें