फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ मारपीट का केस

Wed, 19 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कसैला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रार्थना पत्र में कटबंध निवासी दिनेश मिश्रा ने बताया कि कसैला गांव में उनका मकान है। बड़े भाई जितेंद्र मिश्र किराने की दुकान चलाते हैं। 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उनके भाई वहां पर मौजूद थे। उसी दौरान वहां अर्जुन मिश्र, शैलेश व महेश ने भाई को गाली देते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। भाई को काफी चोटें आईं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें