फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रील बनाने के दौरान नहर में गिरी कार, मुश्किल से निकले सवार

Mon, 26 Jan 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा के सरयू नहर के पास रील बनाने के दौरान नहर में गिरे वाहन को निकलता मशीन-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया माफी स्थित सरयू नहर फाटक के पास रविवार को लगभग साढ़े चार बजे एक चार पहिया वाहन से रील बनाना दो युवाओं को भारी पड़ गया। रील बनाने के दौरान अनियंत्रित चार पहिया कार नहर में चली गई। गनीमत रही कि कार का सनरूफ खुला होने से कार चला रहा युवक और रील बना रहा युवक दोनों बाहर निकल पाए। वरना बड़ा हादसा हो सकता है। इस दौरान हाइड्रा मंगाकर कुछ ही समय में कार को बाहर निकाल लिया गया। वाहन कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है, जबकि रील बनाने वाले युवक दूसरे गांव के थे। इस संबंध में मौके पर पुलिस को सूचना नहीं मिल पाई थी। कर निकालते समय आस पास के लोगों की भीड़ जमा हाे गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें