फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साढ़े 18 करोड़ से ढढवा ताल पर बनेगा पुल... 60 हजार की आबादी को मिलेगी सहूलियत

Thu, 24 Oct 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तहसील मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएंगे 50 गांव
विज्ञापन

- नहीं करनी पड़ेगी 10 किमी की लंबी यात्रा
- 2014 से पुल निर्माण की चल रही थी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। तहसील मुख्यालय धनघटा से सटे ढढवा ताल पर पुल का निर्माण कराए जाने की मंजूरी शासन ने दे दी। इस पर 18 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। पुल के निर्माण से 50 गांव के 60 हजार की आबादी को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए 10 किमी लंबी यात्रा अब नहीं करनी पड़ेगी। दो किलोमीटर की दूरी तय करके वह तहसील मुख्यालय पहुंच जाएंगे।
वर्ष 2014 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ढढवा ताल के करीब स्थित श्रीमती शंकरदेई महिला महाविद्यालय के परसिर में आए थे। उस समय ताल पर पुल का निर्माण कराए जाने की मांग महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश पाठक और पीयूष उर्फ सिन्टू पाठक के साथ स्थानीय जनता ने की थी। लोगों का कहना था कि यहां पुल का निर्माण हो जाने से दीपपुर, डिहवा, कटहा, भिटहा, सिसवा, दुलमपुर, बगही, छपरा मगर्वी, पिपरही, मनकूपुर, बघौडा, चकिया, बकौली कला समेत 50 गांव की करीब 60 हजार आबादी सीधे तहसील मुख्यालय से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को एक से दो किलोमीटर की दूरी तय करके अपने विद्यालय पर समय से पहुंच जाएंगे। तभी से पुल की कवायद शासन तक जनप्रतिनिधियो के जरिए की जा रही थी। पहले यहां के लोग शनिचरा बाजार, उमरिया बाजार होते हुए धनघटा आते थे, जिससे दूरी 10 किलोमीटर बढ़ जाती थी। इस ताल पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है।
एक सौ बीस मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 18 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। रकम जारी हो चुका है। पुल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। ढढ़वा ताल पर पुल का निर्माण की स्वीकृति मिलने पर रंजीत चौहान, संपत चौहान, देवेंद्र, अरविंद सिंह, रामनारायण, जगदीश आदि लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


ढढवा ताल पर 18 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पुल बनाया जाना है, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। पुल की लंबाई एक सौ बीस मीटर और चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

- कमलेश त्रिपाठी,
प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निर्माण इकाई बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें