फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांवों के लोग आमने-सामने

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। शनिवार को महुली क्षेत्र के सिसवनिया घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान मामूली विवाद को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। क्षेत्र के केवटली और डहरौली गांव के लोग आपसी समझौते के अनुसार एक ही जनरेटर से कनेक्शन जोड़कर मूर्तियाें को विसर्जित करने जा रहे थे। उसी दौरान जनरेटर में तकनीकी खराबी आ गई। जिसको लेकर दोनों गांव के युवकों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद कुछ संभ्रांत लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना की सूचना किसी ने डहरौली और केवटली गांव के लोगों को दे दी। सूचना पाते ही डहरौली और केवटली गांव के लोग लाठी डंडा लेकर सिसवनिया गांव की तरफ निकल पडे़। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सिसवनिया घाट से पहले ही दोनों गांवों के लोगों को रोक लिया और मामले को शांत कराया। इस संबंध में एसओ सुधीर सिंह का कहना था कि कुछ युवकों में जनरेटर की खराबी को लेकर कहासुनी हुई थी। जिन्हें समझाकर घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें