फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते चार जुआरी पकड़े

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने बड़गों के पास जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा। जबकि कुछ जुआरी भागने में सफल रहे। पुलिस ने फड़ से 39,100 रुपये और जमा तलाशी 2,970 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की। चौकी इंचार्ज गोला बाजार मोहम्मद असलम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकडे़ गए जुआरियों की पहचान बैजनाथ तिवारी निवासी जसवल भरवलिया थाना बखिरा, बड़गों निवासी पप्पू सिंह, शिवनाथ सिंह और सोलई के रूप में हुई। पकडे़ गए जुआरियों के अलावा तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं शुक्रवार रात मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव से जुआ खेलते हुए छह लोग पकडे़ गए। जुआरियों को पुलिस थाने लेकर गई। चर्चा है कि पकडे़ गए जुआरियों में एक नेता के परिवार के दो लोग शामिल थे, जिसकी वजह से पुलिस दबाव में आ गई। पुलिस ने बगैर कार्रवाई के ही उन्हें छोड़ दिया। सूत्रों की माने तो गगनईराव से पुलिस ने छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा था। बढ़ते दबाव से पुलिस बैकफुट पर आई और बगैर कार्रवाई के ही जुआरियों को छोड़ना पड़ा। फिलहाल जुआरियों की गिरफ्तारी व बिना मुकदमा के ही छोड़ देने की घटना की चर्चा क्षेत्र में लोगाें की जुबान पर रही। एसओ संजय ने घटना से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें