सांथा/नंदौर। खाद्या व औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को मिठाई दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम ने नंदौर चौराहे, सांथा चौराहे, गनवरिया, लोहरसन, धर्मसिंहवां, राजेडीहा बाजार समेत कई जगहों पर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। अचानक हुई छापेमारी से मिठाई की दुकानों पर अफरा-तफरी मची रही। कई दुकानदार छापेमारी की सूचना पर दुकानों का शटर गिराकर गायब हो गए। इस दौरान ही खाद्य टीम ने राजेडीहा बाजार में एक मिष्ठान भंडार पर छापेमारी करके जांच के लिए मिठाई के नमूने लिए।