फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू लदा नौ बैलगाड़ी पकड़ा गया

Sat, 14 Jun 2014 05:31 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा/हैंसर। धनघटा के जिगिना ताल में अवैध बालू खनन कर ले जा रहे नौ बैलगाड़ी को शुक्रवार की भोर में नायब तहसीलदार आर के पांडेय के अगुआई में योगेश चौधरी, दुर्गा प्रसाद ने पकड़ कर धनधटा पुलिस सौंप दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। धनघटा तहसील क्षेत्र के जिगिना ताल में अवैध बालू खनन करने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार आर के पांडेय ने शुक्रवार की भोर में छापेमारी की। नायब तहसीलदार ने बताया कि छापेमारी के दौरान धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव निवासी रामतेज, राजकुमार, बभनौली के रामकेश, नटवावार के दयाराम, गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के कुईया गांव निवासी सुरेश, नंदलाल, ब्रह्मदेव अजमता गांव के राममूरत तथा जुगहीया गांव के हरिकांत सहित नौ लोगों को बैलगाड़ी पर बालू लाद कर लेते जाते समय पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पूछने में बताया कि वह बालू ले जाकर 400 रुपया प्रति बैलगाड़ी बेचते है। आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। उन्होंने बताया कि बालू लदे बैलगाड़ी को धनघटा पुलिस को सौप दिया गया है तथा उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू खनन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें