फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़ित महिला की मौत

Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के मीरवापुर गांव निवासी एक प्रसव पीड़ित महिला की रविवार की शाम को मौत हो गई। महिला के साथ आए लोगों का आरोप था कि समय से चिकित्सकीय सेवा नहीं मिल पाई। यहां तक रेफर किए जाने पर यदि समय से एबुलेंस मिल गया होता तो शायद महिला की जान बच जाती। सीएमओ ने पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की बात कहीं है। मीरवापुर गांव निवासी दीन मोहम्मद की प्रसव पीड़ित 30 वर्षीया पत्नी जरीना खातून को परिजन रविवार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले गए। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को भर्ती किया। हालात बिगड़ने पर करीब 2.30 बजे वहां से रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि वे एबुलेंस की मांग करते रहे लेकिन समय से एबुलेंस नहीं मिल पाया। शाम 4.30 बजे एबुलेंस मिला तो परिजन प्रसव पीड़ित महिला को लेकर खलीलाबाद महिला अस्पताल आए। जहां महिला चिकित्सक ने देखते ही प्रसव पीड़ित महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला चिकित्सक उमा श्रीवास्तव ने प्रसव पीड़ित महिला के मौत की पुष्टि की और कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा। सीएमओ डॉक्टर बद्री विशाल ने कहा कि प्रसव पीड़ित महिला की मौत चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने की व्यवस्था पर सवाल है। मीरवापुर निवासी प्रसव पीड़ित महिला जरीना खातून की मौत में हुई चूक की जांच कराएंगे। जांच के लिए दो टीम गठित कर दी गई है। एक टीम सेमरियावां अस्पताल में हुई लापरवाही की जांच करेंगी। इसमें एबुलेंस चालक का बयान भी लिया जाएगा। दूसरी टीम पीड़ित के घर जाएंगी और परिजनों का बयान दर्ज करेगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे ,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें