फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हीरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की चारो इकाई के 34 बच्चों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान 342 बच्चों का रक्त परीक्षण भी किया गया। सीएमओ डा. बद्री विशाल ने सुबह बजे शिविर का उद्घाटन किया। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करके गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति सालभर में तीन बार रक्तदान कर सकता है। इससे दुर्घटनाग्रस्त किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जाती है। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के स्वयंसेवकों में दो सगे भाई-बहन लक्ष्मी उपाध्याय और सुबोधकंात उपाध्याय ने सबसे पहले रक्तदान किया। इसके बाद मनीषा मिश्रा, मंजरी मिश्रा, विजय राय सहित 34 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मदेव सिंह ने बताया कि रक्तदान के मुद्दे पर हम सब साथ हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन भी किया। पीपीटीसीटी की काउंसलर मुमताज खातून, एलटी सौरभ श्रीवास्तव और विजय यादव ने 342 बच्चों के रक्त का परीक्षण किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. शंभू सिंह, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. केपी सिंह, विजय कृष्ण ओझा, डॉ. वाईपी सिंह, ओपी सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय, राजेश कुमार, बजरंगी, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें