संतकबीरनगर। पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले 97 वाहन चालकों से जुर्माना भरवाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 97 वाहन के चालकों से 1,41,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद