फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 94 परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा

Mon, 08 Jan 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार केंद्रों पर शामिल हुए 1299 परीक्षार्थी
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएलएड की परीक्षा सोमवार से चार केंद्रों पर शुरू हो गई। इस परीक्षा में कुल 1393 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 94 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 1299 परीक्षार्थी शामिल हुए। सचल दल प्रभारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। चारों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
उप शिक्षा निदेशक व डॉयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीएलएड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। इसके लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद ब्लॉक एक और एचआर इंटर कॉलेज ब्लॉक दो, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में कुल 1393 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 94 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि परीक्षा में 1299 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बीईओ निधि श्रीवास्तव, एचआर इंटर कॉलेज ए ब्लॉक में बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, एचआर इंटर कॉलेज बी ब्लॉक में बीईओ महेंद्र प्रसाद और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में बीईओ जनार्दन यादव मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा की निगरानी करते रहे। सचल दल प्रभारी डीआईओएस संदीप चौधरी ने परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें