फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर। शनिवार की देर शाम जिगिना-अशरफपुर मार्ग पर बाइक से सफर करते दौरान गिर जाने से एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। लोगों ने बताया कि जिगिना गांव निवासी मुकेश (19) और संतोष (18) बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। जिगिना- अशरफपुर मार्ग पर स्थित पुलिया के पास अज्ञात कारणों से दोनो युवक बाइक से गिरकर घायल होकर सड़क पर पड़े थे। उधर घूमने गए जिगिना गांव के कुछ युवक दोनों को घायल देखे तो तत्काल घायलों के घर वालों को सूचना दिए। परिजन घायलों को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान प्रदीप यादव ने बताया कि रविवार की शाम इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मुकेश की मौत हो गई। जबकि घायल संतोष की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें