बखिरा। कसबे के भंगेश्वरनाथ मंदिर पर भाजपा की बघौली मंडल इकाई की एक बैठक हुई। बैठक में मौजूद कार्यकारिणी सदस्यों ने रिक्त चल रहे मंडल मंत्री के पद को लेकर चर्चा किया। इस दौरान सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के बीच बनी आम सहमति से सिकोहरा निवासी उद्धेश पाठक का बघौली मंडल के मंत्री के पद पर मनोनयन किया। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मनोनयन का अनुमोदन किया। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, रामस्वरूप, सहदेव, दादाजी, नवल तिवारी, सुधाकर, विनोद आदि कार्यकर्ताओं ने उद्धेश पाठक को बधाई दी।