फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेई की पिटाई के बाद गुल हो गई 88 गांवों की बिजली

Mon, 01 May 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। शनिचरा बाजार में बिजली निगम के जेई के साथ घटी घटना के बाद शनिचरा बाजार सहित 88 गांवों की बिजली गुल हो गई। बताया जाता है कि इस घटना के बाद विद्युत संविदा कर्मी आक्रोशित हो गए और उन्होंने विद्युत सब स्टेशन चौरा कला से आपूर्ति ठप कर दी।
विज्ञापन

जेई के साथ घटी घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का संकट गहरा गया। शनिचरा बाजार, पारा, पौली, अतरौलिया, गौवा पार समेत 88 गांव में दोपहर से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मौसम ठंडा होने के कारण दिन में तो लोगों को विद्युत कटौती की कमी नहीं खली, लेकिन शाम ढलते ही जब पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया तो लोगों को बिजली याद आने लगी। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं की गई थी।
लोग अपने घरों पर मोमबत्ती, मोबाइल फोन का टार्च जलाकर कार्य कर रहे थे। विद्युत उपभोक्ता राम शब्द, जियाउल, राम लौट, परमेश्वर आदि का कहना है कि बिजली निगम के लोगों से शनिचरा बाजार में बवाल हुआ। उसकी सजा बिजली निगम के लोग पूरे इलाके में दे रहे हैं। लोग अपने घरों पर टॉर्च जलाकर खाना पका रहे हैं। दूसरी तरफ बिजली निगम के एसडीओ पीपी वर्मा का कहना है कि चौराकला विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति फाल्ट के कारण बाधित है। कई जगह तार गिरे हुए हैं। उन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें