संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। जिला सेवायोजन विभाग और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सांथा ब्लॉक परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें साक्षात्कार के आधार पर 84 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में कुल 254 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया। इसमें से कुल 84 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने का कार्य कर रही है। विभिन्न पदों के लिए बेरोजगारों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन आधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला, जिला प्रबंधक धीरेंद्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, मुहम्मद अख्तर, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।